Uncategorized

उप निरीक्षक से निरीक्षक बने रिपुदमन सिंह राजावत और यतेन्द्र सिंह भदौरिया, एसपी ने लगाए पदचिह्न

उप निरीक्षक से निरीक्षक बने रिपुदमन सिंह राजावत और यतेन्द्र सिंह भदौरिया, एसपी ने लगाए पदचिह्न

उप निरीक्षक से निरीक्षक बने रिपुदमन सिंह राजावत और यतेन्द्र सिंह भदौरिया, एसपी ने लगाए पदचिह्न

दतिया। जिले में पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत एवं थाना प्रभारी उनाव यतेन्द्र सिंह भदौरिया को उप निरीक्षक (SI) से निरीक्षक (Inspector) पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल (IPS) ने पदचिह्न (स्टार) लगाकर सम्मानित किया।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दोनों नवपदोन्नत निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पदोन्नति के उपरांत अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!