विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी..खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम
विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

दतिया। विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार सुबह स्टेडियम ग्राउंड दतिया से भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर किया।

साइकिल रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर पीताम्बरा चौराहा, सिविल लाइन और झांसी चुंगी मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने कहा कि साइकिलिंग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस में सुधार होता है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा ईंधन की बचत भी होती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का आग्रह किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सक्रिय और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। रैली के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




