दतिया में पुलिस अधीक्षक की सख्त समीक्षा, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
दतिया में पुलिस अधीक्षक की सख्त समीक्षा, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

दतिया में पुलिस अधीक्षक की सख्त समीक्षा, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश“

दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में जिले के विभिन्न थानों में लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कोतवाली, इन्दरगढ़, सेवढ़ा, थरेट, लांच, अतरेटा और भगुआपुरा थाना क्षेत्रों के लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी गई। संबंधित थाना प्रभारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से लंबित अपराधों एवं शिकायतों में अब तक की गई कार्रवाई और आगामी कार्ययोजना की जानकारी पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित अपराधों और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही, थाना क्षेत्रों में अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन, एसडीओपी सेवढ़ा दिव्या राजावत सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



