Uncategorized

पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

दतिया। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त SDOP एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों की समीक्षा की।

 

बैठक में 100 दिवस से अधिक लंबित CM हेल्पलाइन, CIAR, POCSO तथा BNS के तहत 60 एवं 90 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही PM राहत योजना एवं EDAR प्रकरणों की भी जानकारी लेकर अधिकारियों को सभी मामलों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण और फरियादियों को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला सहित जिले के समस्त SDOP एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!