Uncategorized

भिंड में दो दिवसीय ‘जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला का शुभारंभ:।

भिंड में दो दिवसीय 'जन सुरक्षा - युवा सृजन संवाद' कार्यशाला का शुभारंभ:

भिंड में दो दिवसीय ‘जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला का शुभारंभ:।

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा (पुलिस मुख्यालय, भोपाल) एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय एम जे एस पी जी महाविद्यालय, भिण्ड) में दो दिवसीय ‘जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद, कार्यशाला’ का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सूरज कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, डीएसपी अजाक अजय कुमार सिंह पंवार,रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार एवं प्राचार्य डॉ. सुनील त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र की शुरुआत की गई।

कार्यशाला में उपस्थित 180 से अधिक छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा ने कहा,
“बदलते वैश्विक और तकनीकी युग में जब तक पाठ्यक्रमों में नई विषय वस्तुएं शामिल होती हैं, तब तक काफी विलंब हो जाता है। इसलिए युवाओं को तकनीक के आते ही उसके संबंध में एडवांस समझ विकसित करनी होगी, ताकि वे सही और गलत के निष्कर्ष पर पहुंच सकें।”


एसपी साहब ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए तकनीक के व्यावहारिक उपयोग, दुरुपयोग और इसके प्रति लापरवाही (निगलेक्शन) को समझने पर जोर दिया। उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट्स को आगाह करते हुए कहा कि “बहुत जल्द आने वाले समय में देश और दुनिया के संचालन हेतु युवाओं को महत्वपूर्ण दायित्व और सृजनात्मक जिम्मेदारियां मिलने वाली हैं, जिसके लिए उन्हें अभी से तैयार रहना होगा।”
• प्रशिक्षण व व्यावहारिक ज्ञान: उद्घाटन सत्र के बाद पुलिस मुख्यालय की सृजन संवाद सामग्री और पीपीटी के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया गया। इसके अगले चरण में छात्रों को थाना भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे डायल-112 सेवा, अपराध रिपोर्टिंग (FIR), इन्वेस्टिगेशन, चार्जशीट और कोर्ट ट्रायल की विधिक प्रक्रियाओं को करीब से समझेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज के मास्टर ट्रेनर डॉ. रविकांत सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहित दुबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!