Uncategorized

रतनगढ़ माता लक्खी मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी मयूर खंडेलवाल अलर्ट, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रतनगढ़ माता लक्खी मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी मयूर खंडेलवाल अलर्ट, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रतनगढ़ माता लक्खी मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी मयूर खंडेलवाल अलर्ट, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

माता रतनगढ़ के लक्खी मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब,

 

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित प्रसिद्ध मां रतनगढ़ वाली के दरबार में लगने वाले लक्खी मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मां रतनगढ़ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। मेले में मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश और आसपास के कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की इसी आस्था और मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दतिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने स्वयं मेले में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

मां रतनगढ़ का यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का केंद्र है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।

 

  • मां के दरबार में आस्था का सैलाब और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दतिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!