घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध कट्टे और स्कूटी बरामद
घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध कट्टे और स्कूटी बरामद

घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध कट्टे और स्कूटी बरामद

दतिया। शहर के होलीपुरा रिंग रोड क्षेत्र में घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामला 13 नवंबर की रात का है, जब अंशुल यादव अपने साथियों के साथ फरियादी के घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
मामले में पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं एएसपी मनजीत सिंह चावला और एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंशुल यादव और अजय चौहान उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर के दो अवैध देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त नीले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद की है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर हिन्नारिया ..उपनिरीक्षक अनफासुल हसन, सहायक उपनिरीक्षक हाकिम सिंह एवं थाना कोतवाली सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।



