Uncategorized

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान — संवाद से समाधान, विश्वास से विकास .. कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े पहुंचे भांडेर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान — संवाद से समाधान, विश्वास से विकास.. कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े पहुंचे भांडेर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान — संवाद से समाधान, विश्वास से विकास

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दतिया जिले में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की पहल की जा रही है।

इसी क्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज जनपद पंचायत भाण्डेर की ग्राम पंचायत पण्डोखर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

”

कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विषयों पर प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की जानकारी ली।

 

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंच सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!