Uncategorized

दतिया: 10 हजार का इनामी लुटेरा अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार

10 हजार का इनामी लुटेरा अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार

दतिया: 10 हजार का इनामी लुटेरा अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार

दतिया पुलिस ने लूट की वारदात में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी बृजेश उर्फ बग्गे को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में थाना डीपार प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह गुर्जर और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों अंकित चौधरी, यादव अनिल मांझी एवं एक अपचारी बालक के साथ मिलकर 22 अप्रैल 2026 को सेवढ़ा-मऊ रोड स्थित पांचाली खदान के पास मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान की लूट की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर 1,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

 

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!