रत्नगढ़ माता मंदिर मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एसपी मयूर खण्डेलवाल ने किया निरीक्षण
रत्नगढ़ माता मंदिर मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एसपी मयूर खण्डेलवाल ने किया निरीक्षण

- रत्नगढ़ माता मंदिर मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एसपी मयूर खण्डेलवाल ने किया निरीक्षण
“
नवरात्रि के पावन अवसर पर रत्नगढ़ माता मंदिर में लगने वाले प्रसिद्ध मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल ने रत्नगढ़ माता मंदिर मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुचारू आवागमन को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, पार्किंग स्थलों पर उचित व्यवस्था करने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
नवरात्रि के दौरान रत्नगढ़ माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।





