Uncategorized

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट प्रकरण में फरार ₹10,000 इनामी आरोपी को थाना डीपार पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

दतिया

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट प्रकरण में फरार ₹10,000 इनामी आरोपी को थाना डीपार पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

दोपहर खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार अज्ञात बदमाशों द्वारा रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे दंपत्ति को कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी एवं नगद राशि लूट ली गई थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डिरौलीपार ने घटना का 36 घंटे में खुलासा किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में फरार अन्य आरोपी को थाना प्रभारी डीपार, उनि यादवेंद्र सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम द्वारा ₹10,000 के इनामी आरोपी अंका उर्फ हनुमत सिंह यादव, ग्राम रतवा, थाना मौ, जिला भिंड को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 12 बोर की एक अधिया, एक जिंदा राउंड, चांदी की पायल का एक सेट एवं ₹1500 नगद बरामद किए गए हैं।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना मौ जिला भिंड में *मारपीट, जुआ एवं चोरी सहित कुल 06 आपराधिक प्रकरण* दर्ज हैं।

 

*सराहनीय भूमिका –*

उनि यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उनि सियाराम गौड़, प्रआर. 390 रामकेश बघेल, आर. 877 इशूराज, आर. 648 निजाम खान एवं आर. 301 सीपेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

रवि प्रताप सिंह,✍️

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!