Uncategorized

मुरैना पुलिस में शामिल हुए 14 नए आरक्षक, एसपी ने वितरित किए नियुक्ति प्रमाण पत्र

मुरैना पुलिस में शामिल हुए 14 नए आरक्षक, एसपी ने वितरित किए नियुक्ति प्रमाण पत्र

मुरैना पुलिस में शामिल हुए 14 नए आरक्षक, एसपी ने वितरित किए नियुक्ति प्रमाण पत्र

 

मुरैना। पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 में चयनित 14 अभ्यर्थियों को शनिवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चयनित अभ्यर्थियों में 5 महिलाएं एवं 9 पुरुष शामिल हैं, जिनका मध्यप्रदेश पुलिस परिवार में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने नव नियुक्त आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं उत्तरदायित्व का दायित्व है। उन्होंने सभी नव आरक्षकों को ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर उन्हें त्वरित सहायता और न्याय उपलब्ध कराना भी पुलिस का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी नव नियुक्त आरक्षक अपने व्यवहार और कार्यशैली से जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नियुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुरैना पुलिस परिवार में शामिल हुए सभी नव नियुक्त आरक्षकों को उनके सफल एवं गौरवपूर्ण पुलिस जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

 

अनुराग सिंह✍️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!