Uncategorized
मध्यप्रदेश के करीब 15 हजार कार्यवाहक पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली पद से नहीं हटाया जाएगा
मध्यप्रदेश के करीब 15 हजार कार्यवाहक पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली

- भोपाल। मध्यप्रदेश के करीब 15 हजार कार्यवाहक पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों को अभी नियमित पदोन्नति नहीं मिली है, उन्हें फिलहाल उनके वर्तमान कार्यवाहक पद से नहीं हटाया जाएगा। इससे डिमोशन (मूल पद पर वापसी) की आशंका फिलहाल टल गई है।

दरअसल, 13 जुलाई को विभिन्न संवर्गों के 383 निरीक्षकों एवं रक्षित निरीक्षकों को नियमित रूप से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया था। इसके बाद कार्यवाहक पदोन्नति पर कार्यरत अधिकारियों के डिमोशन की संभावना जताई जा रही थी।
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन कार्यवाहक डीएसपी को इस सूची में नियमित पदोन्नति नहीं मिली है, वे अपने वर्तमान कार्यवाहक पद पर बने रहेंगे और पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। इस आदेश से लंबे समय से अनिश्चितता का सामना कर रहे हजारों पुलिसकर्मियों को राहत मिली है।
सरकार के इस निर्णय से कार्यवाहक पदोन्नति पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों के बीच व्याप्त असमंजस फिलहाल समाप्त हो गया है और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पहले की तरह जारी रखने का अवसर मिलेगा।
अनुराग सिंह ✍️



