अवैध रेत परिवहन पर जिगना पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार
अवैध रेत परिवहन पर जिगना पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध रेत परिवहन पर जिगना पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार
दतिया में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
अवैध रेत परिवहन, शासकीय कार्य में बाधा और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई है।
मामला 12 सितंबर 2026 का है। खनिज उड़नदस्ता प्रभारी ने जिगना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चेकिंग के दौरान MP 32 ZE 1308 नंबर के ट्रैक्टर से रेत का परिवहन किया जा रहा था।
वाहन को रोककर जब रॉयल्टी दस्तावेज मांगे गए, तो चालक ने फोन कर तीन लोगों को मौके पर बुला लिया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद खनिज उड़नदस्ता दल से विवाद हुआ और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई।

इसी दौरान रेत कंपनी के अधिकृत वाहन MP 07 ZT 5640 के पीछे का कांच तोड़ने का भी आरोप है। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।
मामला दर्ज होने के बाद जिगना पुलिस ने जांच शुरू की और 14 सितंबर को डांग करैरा क्षेत्र से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।
पुलिस ने मामले में सोनू यादव और ट्रैक्टर चालक अखिलेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में जिगना थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजीव विरथरे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



