सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के तेज़ खुलासे पर जैन समाज ने DGP कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
DGP श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि आस्था स्थलों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भोपाल
दतिया सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के तेज़ खुलासे पर जैन समाज ने DGP श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान…

पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आज जैन समाज एवं तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने DGP श्री कैलाश मकवाणा से भेंट कर उनके सक्षम, संवेदनशील एवं प्रभावी नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
दतिया पुलिस ने सोनागिर जैन मंदिर चोरी मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए लगभग ₹25 लाख मूल्य की चांदी की मूर्ति, सिंहासन व अन्य सामग्री बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
DGP कैलाश मकवाणा ने कहा कि आस्था स्थलों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धार्मिक स्थलों से जुड़े अपराध, संपत्ति अपराध और संगठित अपराधों पर तेज़, सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने DGP को 3 मई को सोनागिर में आयोजित सम्मान समारोह हेतु आमंत्रित भी किया।
अनुराग सिंह





