Uncategorized

जैन मंदिर से 23 लाख की चोरी का खुलासा 3 आरोपी गिरफ्तार

सोनागिर मंदिर23 दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, 7.5 किलो चांदी की मूर्ति-सिंहासन सहित पूरा सामान बरामद

जैन मंदिर सोनागिर से 23 लाख की चोरी का खुलासा 3 आरोपी गिरफ्तार, 7.5 किलो चांदी की मूर्ति-सिंहासन सहित पूरा सामान बरामद

दतिया के सोनागिर पहाड़ी पर स्थित चंद्रप्रभु मंदिर में हुई करीब 23 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 23 दिन बाद खुलासा कर दिया है पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज वर्मा ने बताया इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों में दो दतिया जिले के स्थानीय बदमाश और एक अंतरराज्यीय चोर शामिल है।

oplus_262144
  • “इस सनसनीखेज वारदात में चोर भगवान चंद्रप्रभु की 7.50 किलो वजनी चांदी की मूर्ति, 2.50 किलो का चांदी का सिंहासन, चार सातिये और फ्रेम सहित अन्य कीमती सामान ले गए थे”
  • इस केस में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने 500 से अधिक संदिग्धों के फिंगरप्रिंट खंगाले, तब जाकर आरोपियों तक पहुंच सकी। तकनीकी और मैदानी जांच के आधार पर टीम ने छापेमार कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • oplus_0

    इनाम भी किया गया था घोषित

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जैन समाज की ओर से 1.10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने भी अलग से इनाम रखा था। यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। जहां लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं, वहां सुरक्षा में लापरवाही, तकनीकी खामियां और जिम्मेदारी की कमी ने चोरों को मौका दे दिया।

..अनुराग सिंह ✍️

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!