बस्ती की बहनों के बीच पहुंचकर कलेक्टर ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों ने बांधी राखी
बस्ती की बहनों के बीच पहुंचकर कलेक्टर ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों ने बांधी राखी

बस्ती की बहनों के बीच पहुंचकर कलेक्टर ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों ने बांधी राखी

दतिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सपरिवार शहर की बस्ती में पहुंचकर स्थानीय परिवारों, बस्ती की बहनों और नन्ही बच्चियों के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कलेक्टर के बस्ती में पहुंचने पर वहां मौजूद बहनों और बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बहनों एवं नन्ही बच्चियों ने कलेक्टर श्री वानखड़े की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खुशियां साझा कीं। कलेक्टर ने भी सभी बहनों और बच्चियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, स्नेह, विश्वास और भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग के साथ पर्व की खुशियां साझा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कलेक्टर के इस आत्मीय प्रयास से बस्ती की बहनों और बच्चियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। सादगी और अपनत्व के साथ मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया।




