Uncategorized

मन्दसौर में 40 करोड़ की 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त

मन्दसौर में 40 करोड़ की 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त:महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, कई राज्यों कर सप्लाई कर रहा था गिरोह

मन्दसौर में 40 करोड़ की 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त:महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, कई राज्यों कर सप्लाई कर रहा था गिरोह

मन्दसौर की नई आबादी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है। इस मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराज्यीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

 

एसपी विनोद कुमार मीना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई आबादी थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ का सौदा होने वाला है। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

दोनों पक्षों की रेकी कर रही थी पुलिस

 

पुलिस जांच में सामने आया कि इंदौर निवासी हेमंत वर्मा और मोना सेन एस-क्रॉस कार से मन्दसौर पहुंचे थे। वहीं राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से राहुल मीणा, सुभाष उर्फ पिंटू गुर्जर और जितेंद्र उर्फ कारू मीणा क्रेटा कार में ब्राउन शुगर लेकर मन्दसौर आए थे।

 

पुलिस टीम दोनों पक्षों की लगातार रेकी कर रही थी। मन्दसौर में सौदा होने के बाद प्रतापगढ़ के आरोपियों ने इंदौर के आरोपियों को ब्राउन शुगर सौंपी। इसके बाद क्रेटा में सवार दो लोग एस-क्रॉस वाहन में बैठ गए।

 

पुलिस के अनुसार, क्रेटा सवार आरोपी एस-क्रॉस वाहन को सुरक्षित रूप से मन्दसौर जिले की सीमा पार कराने के लिए उसके आगे-आगे चल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।

 

तलाशी में मिली 20 किलो ब्राउन शुगर

 

थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय बुंदेला और पुलिस टीम ने दोनों वाहनों की तलाशी ली। एस-क्रॉस कार से करीब 20 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 89/26 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने हेमंत पिता पूनमचंद्र वर्मा (50) निवासी सृष्टि परिसर, भानगढ़ रोड, इंदौर, मोना पति स्वर्गीय रमेश सेन (48) निवासी नंदा नगर, पाटनीपुरा, इंदौर, राहुल पिता लक्ष्मणलाल मीणा (36) निवासी मालीखेड़ा, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान), सुभाष उर्फ पिंटू पिता भंवरलाल गुर्जर (46) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रतापगढ़ (राजस्थान) और जितेंद्र उर्फ कारू पिता मांगीलाल मीणा (35) निवासी माली का खेड़ा, प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है

अनुराग सिंह✍️

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!