खुद को जान का खतरा बताने वाले आइपीएस को हटाया, सीएम मोहन यादव ने 4 घंटे किया मंथन
मध्यप्रदेश में 62 IPS ट्रांसफर

IPS- कुछ अधिकारियों को अच्छे काम के परिणामस्वरूप अहम दायित्व दिए वहीं संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाए अधिकारी कम महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात किए गए। प्रतिनियुक्ति से लौटे आइपीएस सचिन शर्मा को धार की कप्तानी सौंपी गई
IPS- मध्यप्रदेश में 62 आइपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को आधी रात के बाद तबादला सूची जारी की। जिन आइपीएस को इधर से उधर किया गया है उनमें अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इन तबादलों के कारण कई जिलों में पुलिस प्रमुख का चेहरा बदल गया है। राज्य सरकार ने अनेक एसपी बदले हैं। इनमें भोपाल देहात व इंदौर देहात के एसपी भी शामिल हैं। प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा आइपीएस अधिकारी अब एसपी की जिम्मेदारी निभाने की बजाए दूसरे महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगे। आइपीएस अधिकारियों के तबादलों के पहले सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर करीब 4 घंटों तक मंथन किया। इसके बाद जहां कुछ अधिकारियों को अच्छे काम के परिणामस्वरूप अहम दायित्व दिए वहीं संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाए अधिकारी कम महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात किए गए। प्रतिनियुक्ति से लौटे आइपीएस सचिन शर्मा को धार की कप्तानी सौंपी गई वहीं खुद को जान का खतरा बता चुके वरिष्ठ आइपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नया दायित्व दिया गया है।
नक्सल मुक्त मप्र बनाने का दिया इनाम, आदर्शकांत शुक्ला को भोपाल जोन-4 का पुलिस उपायुक्त बनाया
मप्र को नक्सल मुक्त बनाने में अहम योगदान देनेवाले अधिकारी को अहम दायित्व दिया गया है। उन्हें भोपाल जोन-4 के पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी है। बालाघाट में एंटी नक्सल ऑपरेशन के प्रभारी एएसपी रहे आदर्शकांत शुक्ला को नक्सल मुक्त मप्र बनाने के इनाम के रूप में भोपाल जोन-4 का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। बालाघाट सेनानी हॉकफोर्स में रहे शियाज केएम को भी सिंगरौली जिले की कप्तानी दी है।
प्रतिनियुक्ति से लौटे सचिन शर्मा को धार की कप्तानी
खुद को जान का खतरा बता चुके वरिष्ठ आइपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू को प्रशिक्षण से हटाकर रेल का जिम्मा सौंपा है। प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारी सचिन शर्मा को धार की कप्तानी दी गई है
सागर, दमोह छतरपुर एसपी बदले, इनमें सिर्फ अगम जैन को मिली जिले की कमान
आईपीएस अनुराग सुजानिया पीएचक्यू से सागर पुलिस कप्तान बनाकर जिले में भेजे गए हैं। अभी सागर एसपी का दायित्व संभाल रहे आइपीएस विकास कुमार सहवाल को भोपाल जोन 2 में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। छतरपुर जिले की कमान रजत सकलेचा को सौंपी गई। यहां के एसपी अगम जैन को अब खंडवा एसपी बनाकर भेजा गया। आनंद कलादगी दमोह एसपी बनाए गए। यहां से श्रुतकीर्ति सोमवंशी को ग्वालियर में 13वीं बटालियन भेजा गया
दतिया SP सूरज वर्मा को भिंड की कमान
मुख्यमंत्री ने IPS सूरज वर्मा पर भरोसा जताते हु चंबल संभाग के भिंड जिले की कमान सौंपी है

तबादले से पहले सीएम ने किया 4 घंटे मंथन
यह पहला मौका है जब सरकार ने 2026 में एक साथ 62 आइपीएस अफसरों के तबादले किए। इस बड़े बदलाव से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिन में सुशासन संस्थान में अफसरों के साथ चार घंटे तक मंथन किया। इस बैठक में प्रदेश की कानून- व्यवस्था से जुड़े विषय भी शामिल थे।
अनुराग सिंह✍️



