Trendingमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़
मेरा युवा भारत के तहत दतिया में सांस्कृतिक संगम कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया 5 दिवसीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया 5 दिवसीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

- मेरा युवा भारत के तहत दतिया में सांस्कृतिक संगम

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया 5 दिवसीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ
दतिया 26 फरवरी 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई मेरा युवा भारत दतिया द्वारा पांच दिवसीय अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बालाघाट जिले के 37 युवाओं का एक दल दतिया की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के अध्ययन हेतु यहाँ पहुँचा है।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा किया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। बालाघाट से आए युवा जब दतिया की संस्कृति और यहाँ के लोगों के सेवा भाव को देखेंगे, तो उन्हें मध्य प्रदेश की विविधता में एकता का अनुभव होगा। यह पांच दिन आपके जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक होने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी श्री कपिल सेन ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कैसे यह आदान-प्रदान युवाओं के नेतृत्व क्षमता को निखारेगा। विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री मुनिन्दर शेजवार ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा दी, वहीं जिला खेल अधिकारी श्री अरविन्द सिंह राणा ने युवाओं को शारीरिक और मानसिक दक्षता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
उद्घाटन के पश्चात द्वितीय सत्र में पीजी कॉलेज इंदरगढ़ के प्राचार्य श्री निलय गोस्वामी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। दतिया की ऐतिहासिक विरासत आपको धैर्य और शौर्य की गाथाएं सिखाएगी, जो आपके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होंगी।
जिला युवा अधिकारी श्री कपिल सैन ने जानकारी दी कि इन पांच दिनों में बालाघाट के युवा दतिया के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ पीताम्बरा पीठ, राजगढ़ पैलेस और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। यह दल स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर यहाँ के खान-पान, रहन-सहन और कला-संस्कृति का बारीकी से अवलोकन करेगा।कार्यक्रम मे अभिषेक लिटोरिया उपेंद्र सिंह यादव सुनील दांगी अतुल गौतम शैलेन्द्र सैन मेरा युवा भारत टीम कि तरफ से मौजूद रहे।- अनुराग सिंह


