Uncategorized

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दो इनामी आरोपी कट्टा व लूट के पूरे माल सहित गिरफ्तार दतिया पुलिस की बड़ी सफलता

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दो इनामी आरोपी कट्टा व लूट के पूरे माल सहित गिरफ्तार दतिया पुलिस की बड़ी सफलता

दतिया

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दो इनामी आरोपी कट्टा व लूट के पूरे माल सहित गिरफ्तार दतिया पुलिस की बड़ी सफलता

ग्वालियर जिले की लूट का सामान भी बरामद एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, फरार आरोपियों की तलाश जारी”

दतिया // जिले के रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में ₹30 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है,आरोपियों के कब्जे से लूट में गया पूरा मशरूका, अवैध हथियार और ग्वालियर जिले में हुई एक अन्य लूट का सामान भी बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है ,पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई,दर्शन कर लौट रहे परिवार को कट्टे की नोक पर लूटा था,जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को दोपहर* लगभग 3 बजे थाना डिरौली पार क्षेत्र अंतर्गत खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार अज्ञात बदमाशों ने *रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे भिंड जिले के ग्राम सोनी निवासी अवधेश कुशवाहा , उनकी पत्नी जूली कुशवाहा एवं भाई विवेक कुशवाहा को रोक लिया था,बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर *परिवार को धमकाया और उनके पास से सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी, नगदी तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का *माहौल बन गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डिरौली पार में अपराध क्रमांक 29/26 के तहत धारा 309(4) बीएनएस* एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक ने दिए थे तत्काल कार्रवाई के निर्देश,घटना सामने आते ही पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में एसडीओपी सेवढ़ा और थाना प्रभारी डिरौली पार को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लूट के खुलासे के निर्देश दिए थे।थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार क्षेत्र में दबिश दी,पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया,मुखबिर की सूचना पर भिंड जिले में दी दबिश,जांच के दौरान 16 मई को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदात में ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड के कुछ अपराधी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम रतवा में दबिश दी।पुलिस ने वहां से भूरा खान, सोहेल खान तथा एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रतनगढ़ मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।ग्वालियर जिले की लूट का भी खुलासा,पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ग्वालियर* जिले के रनगवां क्षेत्र में हुई एक अन्य लूट की घटना को अंजाम देना भी कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वहां से लूटा गया मशरूका भी बरामद कर लिया।इस खुलासे से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी क्षेत्र में लगातार सक्रिय होकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। *लूट का पूरा सामान और अवैध हथियार बरामद,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में गया संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया है। बरामद सामान में सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम,दो सोने की अंगूठियां,दो चांदी की करधनी,नगद राशि,चार मोबाइल फोन, जिनमें* एक लूटा हुआ मोबाइल शामिल है,इसके अलावा आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।फरार आरोपियों की तलाश जारी,पुलिस पूछताछ में आरोपियों के अन्य साथियों के नाम भी *सामने आए हैं। इनमें अंक़ा यादव एवं सहदेव वाल्मीकि अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी* तलाश में लगातार दबिश दे रही है।फरार आरोपी अंक़ा यादव पर पहले से *पांच आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपियों पर घोषित था इनाम,गिरफ्तार दोनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस द्वारा ₹10-10 हजार का पृथक इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इनामी आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका,इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी डिरौली पार यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक सियाराम गौड़, प्रधान आरक्षक मंशाराम कुशवाहा, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक दीपेंद्र गुर्जर, आरक्षक निजाम खान, आरक्षक इशू राज सोलंकी, आरक्षक शैलेंद्र* गोस्वामी, आरक्षक प्रमोद गोयल, आरक्षक अनूपेंद्र भदौरिया, आरक्षक नरोत्तम गुर्जर एवं एसडीओपी कार्यालय सेवढ़ा के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दतिया पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है

अनुराग सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!