रतनगढ़ माता के दरबार में दीपावली दौज मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल
रतनगढ़ माता के दरबार में दीपावली दौज मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल

रतनगढ़ माता के दरबार में दीपावली दौज मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल।

दतिया जिले के प्रसिद्ध मां रतनगढ़ मंदिर में दीपावली दौज मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर ने श्रद्धालुओं के आवागमन और दर्शन मार्गों, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा मिले और सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो

वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में माता के दर्शन कर सकें।
मां रतनगढ़ के दरबार में आस्था का महासंगम होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित दर्शन और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय न
जर आ रहा है।



