पुलिस परिवारों के घर पहुंची दीपावली की मिठास, एसपी मयूर खंडेलवाल की अनूठी पहल ने जीता दिल
पुलिस परिवारों के घर पहुंची दीपावली की मिठास, एसपी मयूर खंडेलवाल की अनूठी पहल ने जीता दिल

पुलिस परिवारों के घर पहुंची दीपावली की मिठास, एसपी मयूर खंडेलवाल की अनूठी पहल ने जीता दिल।

दीपावली के पावन पर्व पर दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस परिवारों के बीच खुशियां बांटने की एक आत्मीय पहल की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहली बार पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के परिवारों के घर-घर मिठाई पहुंचाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियों में पुलिस परिवारों को भी सहभागी बनाना और उनके प्रति सम्मान एवं अपनत्व का भाव प्रकट करना रहा।
अचानक घर पहुंची दीपावली की मिठाई ने पुलिस परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। पुलिस परिवारों ने एसपी मयूर खंडेलवाल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय, संवेदनशील और आत्मीय प्रयास बताया।
वर्दी पहनकर जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों तक खुशियां पहुंचाने की यह पहल निश्चित ही पुलिस परिवारों के साथ बेहतर जुड़ाव और अपनेपन का संदेश देती है।




