Uncategorized

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल ने पुलिस स्मृति दिवस परेड में ली सलामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दतिया। शौर्य, समर्पण और बलिदान के प्रतीक पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 29वीं वाहिनी विसबल, दतिया में आयोजित स्मृति दिवस परेड समारोह-2026 में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल शामिल हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड की सलामी ली और कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया गया। पुलिस शहीदों का त्याग सदैव देशवासियों को कर्तव्य, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!