Uncategorized

पन्ना पुलिस की कोतवाली थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

दो आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित कुल ₹86,000 का मशरूका जप्त

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान तथा समस्त एसडीओपी पन्ना के मार्गदर्शन में पन्ना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा का परिवहन एवं बिक्री करने की फिराक में खड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 26.09.2026 की रात्रि थाना कोतवाली पन्ना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 MC 9945 पर एक बोरी में अवैध गांजा छिपाकर पट्टी तिराहा (लक्ष्मीपुर रोड) पर बिक्री करने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अवैध गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के बताए अनुसार प्रकरण में फरार आरोपी शिवम यादव, निवासी ग्राम कल्याणपुर की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने की कार्यवाही की गई।

जप्त मशरूका-
– अवैध गांजा: 2 किलो 120 ग्राम — अनुमानित कीमत ₹36,000/-
– मोटरसाइकिल: काले रंग की होंडा शाइन, क्रमांक MP 35 MC 9945 — अनुमानित कीमत ₹50,000/-
– कुल जप्त मशरूका: ₹86,000/-

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. दशरथ यादव पिता मंगल सिंह यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिलखुरा, थाना कोतवाली पन्ना।
2. प्रमोद यादव पिता पान सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बिलखुरा, थाना कोतवाली पन्ना।

फरार आरोपी- शिवम यादव, निवासी ग्राम कल्याणपुर।

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा, उनि प्रज्ञा परोहा, प्रधान आरक्षक वृषकेतु रावत, आरक्षक संदीप तिवारी, राहुल सिंह, अमित द्विवेदी, प्रसंग मिश्रा, जीतेन्द्र पटेल, लक्ष्मीनारायण एवं चालक परमलाल का सराहनीय योगदान रहा।

अनुराग सिंह

#JansamparkMP #dgpmp #mppolicedeptt #madhyapradeshpolice

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!