Uncategorized

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की

 

बैठक में कलेक्टर ने ब्लॉकवार स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एमएलसी प्रकरणों, ब्लॉकवार अनमोल रजिस्ट्रेशन तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की ब्लॉकवार स्थिति की समीक्षा की।

 

कलेक्टर श्री वानखड़े ने संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आंकड़ों और प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी और समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चिन्हित महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता होने पर उन्हें समय पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान एमएलसी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं अनमोल रजिस्ट्रेशन की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा गया।

 

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मैदानी स्तर पर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आमजन तक सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!