दतिया यातायात पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया मोबाइल
दतिया यातायात पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया मोबाइल

- दतिया यातायात पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया मोबाइल।
“
दिनांक 25 मार्च 2026 को फरियादिया श्रीमती आरती पत्नी श्री पदम सडेजा, निवासी रामनगर सिंधी कॉलोनी, दतिया, अपने परिवार सहित बाजार जाने के लिए ऑटो से गई थीं। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन ऑटो में ही गिर गया, जिसका उन्हें बाद में ध्यान आया।
मोबाइल गुम होने पर श्रीमती आरती तत्काल यातायात थाना दतिया पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। चूंकि उन्हें ऑटो का नंबर याद नहीं था, अतः यातायात पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम, दतिया ले जाया गया, जहां फुटेज के अवलोकन के दौरान संबंधित ऑटो पर अंकित “201” सीरियल नंबर के आधार पर वाहन की पहचान की गई।
इसके पश्चात थाना प्रभारी यातायात सपना शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने शीघ्रता से ऑटो चालक का पता लगाकर मोबाइल फोन बरामद किया और सुरक्षित रूप से फरियादिया को सुपुर्द किया।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में कार्य कर रही यातायात पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
मोबाइल वापस मिलने पर श्रीमती आरती ने दतिया यातायात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


