E-PaperTrendingमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

अनुभूति कार्यक्रम.. बच्चों को प्रकृति से जोड़ना और वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है .. रेंजर शैलेंद्र गुर्जर

बच्चों को प्रकृति से जोड़ना और वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है

अनुभूति कार्यक्रम में वन्यजीवों, पेड़ों की उम्र और सुरक्षा की जानकारी

 

“दतिया.जिले में वन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को वन्य जीवन और वनों के महत्व से परिचित कराने के लिए ‘अनुभूति कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश वन विभाग, म.प्र. इको पर्यटन विकास बोर्ड, मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ और कैम्पा के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसका मकसद बच्चों को प्रकृति से जोड़ना और वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है

 

कार्यक्रम का आयोजन बीट पतारा में किया गया ,जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उनाव, गुजर्रा एवं तगा के छात्रों को वन भ्रमण कराया गया । बच्चों को पेड़ पौधों ,औषधि,वन्यप्राणी के संरक्षण एवं संवर्धन आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला,प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी दतिया, सेवढ़ा रेंजर शैलेंद्र गुर्जर .मास्टर ट्रेनर श्री एस के चंद रिट. उप वनमंडल अधिकारी एवं वन स्टाफ उपस्थित रहा

अनुराग सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!