E-Paperमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत, कलेक्टर ने गठित की जांच समिति

रेबीज वैक्सीन लगने के बाद हुई व्यक्ति मौत

  • आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत, कलेक्टर ने गठित की जांच समिति

 

जिले में आवारा कुत्ते के काटने से हुई एक युवक की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने जांच समिति का गठन किया है। मृतक हंस प्रजापति, पिता श्री अशोक प्रजापति, निवासी सपा पहाड़ दतिया की दिनांक 8 फरवरी 2026 को मृत्यु हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक को जिला चिकित्सालय दतिया में रेबीज की वैक्सीन 13 जनवरी, 16 जनवरी एवं 20 जनवरी 2026 को लगाई गई थी। इसके बावजूद युवक की मृत्यु होना एक गंभीर विषय है, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

 

कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति में संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डी.के. सोनी, पशु पालन विभाग के अतिरिक्त उप संचालक डॉ. अविनाश गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाण्डेर के मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई.के. दोहरे तथा जिला महामारी विशेषज्ञ श्री मनोज गुप्ता को शामिल किया गया है।

जांच समिति घटना की संपूर्ण परिस्थितियों, रेबीज वैक्सीन की गुणवत्ता, पीड़ित को उपलब्ध कराई गई चिकित्सकीय सहायता तथा नगर निकाय एवं संबंधित विभागों द्वारा आवारा पशुओं के नियंत्रण हेतु किए गए उपायों की समीक्षा करेगी। साथ ही किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली लापरवाही या उत्तरदायित्व का निर्धारण भी किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने समिति को निर्देशित किया है कि वह प्रकरण की सम्यक एवं निष्पक्ष जांच कर सात दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

अनुराग सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!