किसी की धमकी से नहीं रुकेगी फिल्म: ‘कल्कि संभल’ पर बवाल के बीच प्रोड्यूसर अमित जानी का बड़ा ऐलान
अमित जानी ने साफ कहा कि शूटिंग पर फैसला योगी सरकार करेगी, किसी की धमकी नहीं चलेगी।

Sambhal News: फिल्म ‘कल्कि संभल’ को लेकर विवाद तेज हो गया है। प्रोड्यूसर अमित जानी ने साफ कहा कि शूटिंग पर फैसला योगी सरकार करेगी, किसी की धमकी नहीं चलेगी।
“”प्रोड्यूसर अमित जानी
Kalki Film Controversy Sambhal: संभल में प्रस्तावित फिल्म ‘कल्कि संभल’ को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में विवाद तेज हो गया है। फिल्म के पोस्टर रिलीज होते ही इसके विरोध में बयानबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग होगी या नहीं, इसका फैसला किसी व्यक्ति या संगठन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार करेगी।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क’
प्रोड्यूसर का साफ संदेश: कानून सबसे ऊपर
मीडिया से बातचीत में अमित जानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और शूटिंग से जुड़ा हर निर्णय सरकार के नियमों और अनुमति के आधार पर होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई व्यक्ति खुद को कानून से ऊपर समझता है। अमित जानी ने कहा कि इससे पहले भी कई फिल्मों का विरोध हुआ, लेकिन वे बनीं और रिलीज हुईं, और ‘कल्कि संभल’ भी उसी तरह बनेगी
1978 और 2024 की घटनाओं पर आधारित है फिल्म
फिल्म ‘कल्कि संभल’ की कहानी संभल में हुए 1978 के दंगों और 24 नवंबर 2024 की हिंसा की घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। 2 फरवरी को जारी पोस्टर में ‘अब्बाजान’ और ‘भाईजान’ नाम के दो प्रमुख किरदारों का खुलासा किया गया, जिन्हें विजय राज और महेश मांजरेकर निभा रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया
।ममलूकुर्रहमान बर्क के विरोध से बढ़ा तनाव
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने फिल्म की शूटिंग को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि ऐसी फिल्म सौहार्द बिगाड़ सकती है और संभल में शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। इसी बयान को लेकर विवाद और तेज हो गया
अनुराग सिंह
।


