E-PaperTrendingTrendingमध्य प्रदेश

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर हटा करोड़ो की जमीन का अतिक्रमण

5,000 वर्गफीट क्षेत्र में पक्का अतिक्रमण किया गया

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर हटा करोड़ो की जमीन का अतिक्रमण

नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में दतिया नगर के मौजा रामनगर स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 617 पर अवैध रूप से किए गए पक्के अतिक्रमण को हटाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पर मिथुन पुत्र किशोरी शरण आहिरवार एवं राममिलन यादव, निवासी निचरौली रोड द्वारा लगभग 5,000 वर्गफीट क्षेत्र में पक्का अतिक्रमण किया गया” था। यह भूमि आईटीआई कार्यालय की शासकीय भूमि है।

कलेक्टर महोदय के आदेशों के पालन में तहसीलदार बृज मोहन आर्य, नगर पालिका अमला एवं पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सफलतापूर्वक की गई। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी।

 

अनुराग सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!