E-PaperTrendingTrendingटॉप न्यूज़देश

Union Budget 2026: सेना को मिली 7.85 लाख करोड़ के डिफेंस बजट की सौगातबजट 2026: क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ

सीतारमण ने बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए 7.85 लाख करोड़ रूपए का आवंटन घोषित किया

  1. “Union Budget 2026: सेना को मिली 7.85 लाख करोड़ के डिफेंस बजट की सौगातबजट 2026: क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश का बजट (Union Budget 2026) पेश कर दिया है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। कई चीज़ें सस्ती हो गई हैं और कुछ चीज़ें महंगी भी हुई हैं। बजट में सरकार ने कई योजनाएं और सौगातें पेश की हैं। इस बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने सेना को भी ध्यान में रखा है और डिफेंस बजट (Defense Budget) को बढ़ाने का ऐलान किया है।

 

सेना की बढ़ेगी ताकत

  • सीतारमण ने बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए 7.85 लाख करोड़ रूपए का आवंटन घोषित किया” है। यह पिछले वित्त वर्ष (2025-26) के 6.81 लाख करोड़ रूपए के डिफेंस बजट से लगगग 15% ज़्यादा है। डिफेंस बजट में इजाफा सैन्य आधुनिकीकरण, सैनिक कल्याण और सशस्त्र बलों की तैयारियों को मज़बूत करने पर केंद्रित है। इससे सेना की ताकत बढ़ेगी

 

बजट 2026: क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ

इस केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने एक तरफ़ मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को राहत दी है, तो दूसरी तरफ शेयर बाज़ार से जुड़े निवेश और कुछ गतिविधियों को महंगा किया है.

 

सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है जिससे भारतीय बाज़ार में ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी.

इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर भी सरकार ने ड्यूटी हटा दी है.

यही नहीं, सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े कुछ उपकरणों पर भी ड्यूटी कम की है.

क्या हुआ सस्ता

17 लाइफ़-सेविंग दवाएं, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल, लेदर, सिंथेटिक जूते, टेक्सटाइल, विदेश यात्रा के टूर पैकेज, निजी इस्तेमाल के लिए विदेश से मंगाया जाने वाला सामान, विदेश में पढ़ाई और इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसे पर लगने वाला कर

क्या हुआ महंगा

फ़्यूचर्स और ऑप्शंस सेगमेंट में ट्रेडिंग, पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड समेत कई मिनरल्स, स्क्रैप, शराब, तेंदू पत्ता

अनुराग सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!