किसानों के भरोसे पर डाका: ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब
भैंसदेही पुलिस की बड़ी सफलता –2 आरोपी गिरफ्तार , 23 लाख के 4 ट्रैक्टर बरामद

बैतूल
किसानों के भरोसे पर डाका: ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब’’,*

भैंसदेही पुलिस की बड़ी सफलता –2 आरोपी गिरफ्तार , 23 लाख के 4 ट्रैक्टर बरामदजिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें *किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया
दिनांक 07.02.2026 को फरियादियों द्वारा थाना भैंसदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया।
प्राप्त शिकायत पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 318(2), 314 भारतीय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 पुलिस की कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।
🔹 *आरोपियों की गिरफ्तारी*
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
1. *राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही.*
2. *योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती* (महाराष्ट्र)
🔹आरोपियों को माननीय न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है।
🔹 *जप्त मशरूका*
पुलिस द्वारा अब तक कुल 04 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं— *02 नीले रंग के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर* *02 लाल रंग के मैसी (Massey) कंपनी के ट्रैक्टर* *बरामद ट्रैक्टरों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹26 लाख है।*
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



