उपराय में धीरू दांगी के निवास पर हुआ होली मिलन समारोह, लोगों ने मनाया रंगों का पर्व

दतिया ब्रेकिंग। उपराय में धीरू दांगी के निवास पर हुआ होली मिलन समारोह, लोगों ने मनाया रंगों का पर्व
—————————————
दतिया। ग्राम उपराय में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह उर्फ धीरू दांगी के निज निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ पर्व मनाया। समारोह में जिला पंचायत सदस्य संजीव नरवरिया सहित ग्राम बड़ोंकला, बमरोल, पचोखरा, डबराबाग, बूंदेड़ा, सिलोरी, सीतापुर, गढ़ी, गुलियापुरा और रिछारी सहित आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर होली के उत्साह को और भी बढ़ाया। इस अवसर पर धीरू दांगी ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो लोगों को प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि होली के रंग हमें भाईचारे के बंधन में बांधते हैं और हमारी संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।


