E-PaperTrendingक्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

दतिया के शूटर करेरा में वकील की हत्या पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर 10 लाख की सुपारी

10 लाख की सुपारी देकर कराई थी वकील की हत्या:शिवपुरी में शूटर का शॉर्ट एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार; जमीन विवाद-चुनावी रंजिश में रची साजिश

  • ″मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की हत्या 10 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक 2 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे। वारदात के बाद फरार तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान रविवार सुबह चिरली तिराहा पर एक आरोपी से शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ, जिसमें उसके पैर में दो गोलियां लगीं।

“शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आरोपी पपेंद्र रावत को अस्पताल लाया गया है

वकील की पीठ पर कट्‌टे से किया था फायर

 

गिरफ्तार शूटरों में चांदपुर (डबरा) निवासी पपेंद्र रावत (23), घूघसी (बड़ौनी) निवासी गोलू रावत (25) घुंघसी दतिया और जहीर मुसलमान (24) घुंघसी दतिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पपेंद्र ने शनिवार को कट्टे से वकील की पीठ पर गोली मारी थी, जो जानलेवा साबित हुई।

आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज

एसपी ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई।

शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके चाचा पूर्व सरपंच सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और आशीष परिहार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कट्टा और बाइक जब्त कर ली है। पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

अनुराग सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!