दतिया कलेक्टर बनने से पहले श्रद्धा का परिचय
IAS स्वप्रिल वानखेड़े ने जिले के प्रमुख मंदिरों में टेका मत्था
- दतिया कलेक्टर बनने से पहले श्रद्धा का परिचय: IAS स्वप्रिल वानखेड़े ने जिले के प्रमुख मंदिरों में टेका मत्था
-
दतिया। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आईएएस स्वप्रिल वानखेड़े ने पदभार ग्रहण करने से पहले आध्यात्मिक आस्था की मिसाल पेश करते हुए जिले के प्रमुख देवस्थलों पर पहुंचकर श्रद्धा और संकल्प का भाव प्रकट किया।
आईएएस वानखेड़े ने सबसे पहले शक्तिपीठ श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचकर देवी मां के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद प्राचीन उनाव सूर्य मंदिर में दर्शन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की।
यात्रा के अंतिम पड़ाव पर वे रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रतनगढ़ माई और कुंवर बाबा के दर्शन कर जिले की सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की।
इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंदिरों की व्यवस्थाओं और तैयारियों में सहयोग दिया।
कलेक्टर के इस कदम को न सिर्फ धार्मिक आस्था, बल्कि जनता से जुड़ाव और क्षेत्रीय परंपराओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। अब जिलेवासी नए कलेक्टर से प्रशासनिक बदलावों के साथ जनसेवा में भी नई उम्मीदें लगाए बैठे हैं।